(India)
देश एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने तेजी देखी गई है। कोरोना वायरस का यह नया संक्रमण बड़ों के साथ-साथ नवजात शिशुओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसकी ताजा जानकारी हाल ही में गाजियाबाद में 4 महीने की एक बच्ची के कोविड पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। वहीं इससे पहले राजस्थान में 2 साल की बच्ची और बेंगलुरु में 9 महीने के एक बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। इन हालातों में नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि डॉक्टर का कहना है की कोरोना के इस नए वेरिएंट से गर्भवती महिलाओं को बच कर रहना है। अगर किसी गर्भवती महिला को सर्दी जुखाम जैसे लक्षण है तो उसे डॉक्टर से दिखने की जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।