सिरोही में मारपीट और लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
(India) आबूरोड थाना पुलिस ने मारपीट और लूटने के बाद घटना का वीडियो वायरल करने के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना करीब एक पखवाड़े पुरानी बताई जा रही है। आबूरोड शहर थाना पुलिस ने मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई। मामला करीब एक पखवाड़े पुराना है।

इस कार्रवाई में आबूरोड शहर थाने के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा कांस्टेबल बद्रीनाथ, ओमप्रकाश और बिशनसिंह शामिल रहे। हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार को जांच सौंपी गई थी। लगातार प्रयासों के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।