तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग की।
(India) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा हाई चढ़ता जा रहा है, हम बात कर रहे है लालू प्रसाद यादव और RJD की , जहाँ 77 साल के लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है, इसके बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन सामने आया. उन्होंने अपने पिताजी के दोबारा अध्यक्ष होने पर खुशी जाहिर की है. साथ ही छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद दे डाला. लेकिन इस बीच उन्हें पार्टी से निकालने वाले सवाल पर उन्होंने तीखा जवाब दिया. आपको बता दे की तेज प्रताप यादव को RJD और परिवार से 6 साल के लिए निकाल दिया गया है, वही तेजप्रताप यादव ने बिहार सरकार से गुहार लगाई हैं कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए, उन्हने चाचा नितीश कुमार से कहा की- हमें जान का खतरा है. हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे. जो भी 4-5 लोगों ने मेरे जीवन को खराब करने का काम किया है , मैं उनको नहीं छोडूंगा. मेरे साथ अन्याय हुआ,
“जिस तरीके से मेरे खिलाफ साजिश की गई, वह किसी से छपा नहीं है. 4-5 लोगों ने आपस में मिलकर मुझे पार्टी से बाहर करवाने की साजिश रची और यह सबकुछ सबने अपनी आंखों से देखा है. बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव कैसा है. मैं हमेशा सबके साथ सहजता से मिलता हूं, लेकिन कुछ लोग जो पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे हैं, उन्होंने ये सोचा कि तेज प्रताप को दबा लेंगे. पर उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि तेज प्रताप दबने वालों में से नहीं है. जो भी कुछ हुआ, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी — वो भी किसी से छिपा नहीं है. मेरे निजी जीवन पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए, जो कोई भी इंसान बर्दाश्त नहीं करेगा. यदि मुझ पर और दबाव डाला गया तो मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा.
मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए. मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटूंगा. जिन 4-5 लोगों ने मेरे निजी जीवन में दखल देकर उसे खराब करने की कोशिश की है, उन्हें मैं किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।