तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह विस्फोट पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची दवा कंपनी के संयंत्र के एक रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ। विस्फोट के कारण वहां आग भी लग गयी।
पुलिस महानिरीक्षक मल्टी जोन वी. सत्यनारायण ने फैक्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में 150 लोग थे जबकि उस क्षेत्र में करीब 90 लोग थे जहां विस्फोट हुआ है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने तथा उन्हें आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।