बिहार में विपक्षी दलों ने किया चक्काजाम,राहुल और तेजस्वी पटना में कर रहे प्रदर्शन
(BIHAR, BIHAR) विपक्ष ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विरोध में बिहार बंद की घोषणा की है। विपक्ष पार्टियों को इमारत-ए-शरिया और सांसद पप्पू यादव ने भी अपना समर्थन दिया है।

इनकम टैक्स से लेकर डाकबंगला चौराहा तक विपक्षी दलों के प्रदर्शनकारियों की भीड़ दिख रही है। सभी लोग चुनाव आयोग की दफ्तर की ओर बढ़ रहे हैं। जाम के कारण आवागमन ठप पड़ गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

तीन नेता इनकमटैक्स गोलंबर पर पहुंच चुके हैं। तीनों यहां से चुनाव आयोग के ऑफिस तक जाएंगे। वहीं विपक्षी दलों के कार्यकर्ता एनडीए सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।