क्या है SIR प्रक्रिया?
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक विशेष अभियान है जिसमें:
1. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों का नाम जोड़ा जाएगा।
2. नाम, पता, फोटो, लिंग आदि में सुधार कराया जा सकेगा।
3. मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन: नागरिक https://voters.eci.gov.in पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन: संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करके फॉर्म 6, 7, 8 आदि जमा किए जा सकते हैं। जरूरी दस्तावेज़: आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण आदि।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।