उत्तर प्रदेश की महिलाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को दे रही है नई रफ्तार
(India) उत्तर प्रदेश में महिलाओं की बढ़ती कामकाजी भागीदारी न केवल सामाजिक परिवर्तन का संकेत दे रही है। बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार दे रही है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार बीते कुछ वर्षों में राज्य में महिला श्रमशक्ति की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह परिवर्तन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महिला सशक्तिकरण नीतियों और कौशल विकास कार्यक्रमों का प्रत्यक्ष परिणाम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विषय में कहा महिलाएं अब केवल घर की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रहीं। प्रदेश की महिलाएं अब उद्यमिता नौकरियों और नवाचार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यही सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश के आर्थिक भविष्य को मजबूत बना रहा है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में महिला श्रमिकों की संख्या में 28% की वृद्धि दर्ज की गई है जिसमें प्रमुख योगदान कृषि, हस्तशिल्प, निर्माण, शिक्षा और हेल्थकेयर क्षेत्रों का रहा है।

राज्य सरकार अब महिला उद्योग नीति-2025 की तैयारी कर रही है, जिसमें महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए विशेष अनुदान, प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।