राहुल गाँधी बोले—ट्रम्प सही, इंडियन इकोनॉमी मोदी ने खत्म कर दी
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प का बयान बिल्कुल सही है—भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि "इसे मोदी ने मारा है।"

राहुल ने कहा कि आज हर कोई देश की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी वित्त मंत्री ही इस सच्चाई को मानने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे बैठी है, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।