राहुल गांधी का आरोप: BJP और EC ने मिलकर चुनाव में गड़बड़ी की
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मिलकर चुनाव में गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्क्रीन पर वोटर लिस्ट दिखाते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र में करीब 40 लाख संदिग्ध नाम जोड़े गए हैं।

राहुल ने कहा, "चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। हमनें जांच की है और पाया कि कई फर्जी नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। ये चुनाव में धांधली करने की एक सोची-समझी साजिश है।"

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है, जहां भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोटर लिस्ट में हेरफेर की गई। राहुल ने चुनाव आयोग से इस मामले की तत्काल और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।