सी.पी. राधाकृष्णन दक्षिण भारत के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत आधार देने में अहम भूमिका निभाई। उनके शांत स्वभाव संगठनात्मक क्षमता और सर्वमान्य छवि को देखते हुए उन्हें एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया है।
उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जल्द ही जारी होगी और प्रक्रिया आगामी हफ्तों में पूरी की जाएगी। अगर संसद में संख्याबल को देखा जाए तो एनडीए उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।