हालांकि, यह चर्चा ऐसे समय में हुई जब संसद में विपक्ष ने वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ जैसे नारे लगाए, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी जरूरत पड़ने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है। हालांकि, इस पर अभी कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।
हंगामे के बीच संसद की कार्यवाही कुछ देर चली, फिर 19 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।