उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: I.N.D.I.A ने उतारे सुदर्शन रेड्डी, NDA से सीपी राधाकृष्णन देंगे टक्कर
(India) 79 वर्षीय रेड्डी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। वे गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। साल 2007 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। रेड्डी आंध्र प्रदेश से आते हैं, जबकि राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। दोनों नेता 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त तय की गई है, जबकि 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। उन्होंने 21 जुलाई की रात पद छोड़ा था, जबकि उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक का था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।