दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला, आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज
(India) बुधवार सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। आरोपी की पहचान राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया उम्र 41, निवासी राजकोट, गुजरात के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अचानक CM का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे वे मेज से टकरा गईं और उनके सिर व हाथ-पैर में चोट लगी। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साफ किया कि थप्पड़ मारने की खबरें गलत हैं। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले 24 घंटे से CM की रेकी कर रहा था। CCTV फुटेज में भी वह 19 अगस्त को शालीमार बाग स्थित CM निवास के बाहर घूमते हुए दिखाई दिया। हमले के बाद मुख्य सचिव और कई मंत्री CM हाउस पहुँचे और उनका हालचाल लिया। फिलहाल मुख्यमंत्री का वहीं इलाज किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।