इन युद्धपोतों में अत्याधुनिक हथियार और मिसाइल सिस्टम लगाए गए हैं, जिनमें सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल और हवा से आने वाले खतरों को रोकने वाली बराक-8 मिसाइल शामिल हैं। इनके अलावा अत्याधुनिक रडार, सेंसर और टॉरपीडो सिस्टम भी लगाए गए हैं, जो समुद्र में निगरानी और दुश्मन की पनडुब्बियों पर हमले में कारगर साबित होंगे।
दोनों पोत भारत में ही बने हैं और यह देश की आत्मनिर्भर भारत पहल की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। नौसेना अधिकारियों का कहना है कि इन जहाजों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री शक्ति और निगरानी क्षमता काफी मजबूत होगी। इसके साथ ही दुश्मन की किसी भी चुनौती का सामना करने में नौसेना और अधिक सक्षम हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।