अधिकतर लोग चाय बनाते समय दूध, पानी, चायपत्ती और मसाले का क्रम तो लगभग एक जैसा रखते हैं, लेकिन चीनी डालने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग मानते हैं कि चाय उबलते समय चीनी डालना ही सही है, वहीं कुछ लोग इसे बाद में कप में डालना पसंद करते हैं।
जब आप पानी या दूध उबलते समय चीनी डालते हैं, तो वह पूरी तरह घुल जाती है और चाय का हर घूंट एक जैसा स्वाद देता है।
तो वही चीनी गर्म चाय के साथ रिएक्ट करके स्वाद को संतुलित कर देती है। अगर आप कई लोगों के लिए एक साथ चाय बना रहे हैं तो पहले चीनी डालना आसान और सुविधाजनक होता है।
हर किसी का स्वाद अलग होता है। कोई हल्की मीठी चाय पसंद करता है, तो कोई ज्यादा मीठी। चाय कप में डालने के बाद चीनी मिलाने से हर कोई अपने अनुसार मीठास तय कर सकता है। अगर आप डायबिटीज़ से पीड़ित हैं या चीनी कम लेना चाहते हैं तो बाद में डालने का तरीका बेहतर है।
चाय तैयार करने के बाद अगर मन बदला तो चीनी न डालना भी आसान हो जाता है।
अत्यधिक चीनी हानिकारक– डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा चीनी का सेवन मोटापा, डायबिटीज़ और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
वैकल्पिक उपाय– अगर आपको मीठा पसंद है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, तो आप चीनी की जगह गुड़, शहद या स्टेविया जैसे नैचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिना चीनी की चाय के फायदे– ब्लैक टी, ग्रीन टी या नींबू वाली चाय बिना चीनी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
चाय में चीनी कब डालनी है, यह पूरी तरह आपकी आदत और स्वाद पर निर्भर करता है। अगर आप चाहते हैं कि हर कप में मिठास बराबर रहे तो चीनी पहले डालें। अगर आप मिठास को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करना चाहते हैं तो चीनी बाद में डालें। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज़ से कोशिश करें कि चीनी का इस्तेमाल कम से कम हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।