चिया सीड्स खाने के फायदे: वज़न घटाने से लेकर दिल की सेहत तक, जानें सेवन का सही तरीका
(India) आजकल हेल्थ कॉन्शस लोगों के बीच चिया सीड्स (Chia Seeds) काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। छोटे-छोटे काले दानों जैसे दिखने वाले ये बीज पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

चिया सीड्स खाने के फायदे:
1. ऊर्जा का स्रोत– इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं।
2. पाचन में सहायक– फाइबर की अधिक मात्रा कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करती है।
3. वज़न घटाने में मददगार– यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाए– इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी हैं।
5. दिल की सुरक्षा– ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है।
6. शुगर कंट्रोल– डायबिटीज़ रोगियों के लिए यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है।

चिया सीड्स खाने के तरीके:
पानी या दूध में भिगोकर– रातभर भिगोकर सुबह इसे स्मूदी या शेक के साथ ले सकते हैं।
सलाद और दही में मिलाकर– सलाद, दही या ओट्स पर छिड़ककर खाया जा सकता है।
जूस या स्मूदी में– किसी भी जूस या स्मूदी में डालकर पोषण बढ़ाया जा सकता है।
डिटॉक्स वॉटर– एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालकर 30 मिनट बाद पीना फायदेमंद रहता है।

ध्यान रखें: दिन में एक से दो चम्मच से ज़्यादा चिया सीड्स का सेवन न करें, पहली बार खाने पर इसे कम मात्रा से शुरू करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।