छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी टक्कर, 4 की मौत
(India) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जब एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के बाद रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कलेक्टर ने बताया कि शवों को बाहर निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के कारण बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम गठित की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।