Terror Plot Foiled: अहमदाबाद से केमिकल और फरीदाबाद से 350 किलो विस्फोटक बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
(India) भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में रसायनिक हमले की योजना का भंडाफोड़ करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है जिसने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की थी। ये आतंकी राइसिन नामक घातक केमिकल तैयार करने की कोशिश में थे—एक ऐसा जहर जिसकी कोई दवाई नहीं और जो साइनाइड से हजारों गुना ज्यादा खतरनाक है। एटीएस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, 30 कारतूस और चार लीटर अरंडी का तेल बरामद किया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अफगानिस्तान के अबु खदीजा, जो ISIS-K से जुड़ा है, के संपर्क में था।
इसी बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक AK-47 राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्टल और 84 कारतूस बरामद किए। यह बरामदगी सहारनपुर से गिरफ्तार एक अन्य डॉक्टर की निशानदेही पर की गई। सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क के तार आतंकी हाफिज सईद और उसके संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि साजिश को बांग्लादेश की जमीन से अंजाम देने की योजना थी। एजेंसियां फिलहाल इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।