दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने अदालतों और स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। खबर फैलते ही दोनों स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर अभिभावकों को सूचित किया गया।
पुलिस का कहना है कि धमकी का स्रोत और मेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई मेल सर्वरों से भेजे गए समान धमकी संदेशों के सुराग मिले हैं। फिलहाल सभी जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच टीमें मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह धमकी वास्तविक है या फर्जी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही लगेगा, लेकिन किसी भी जोखिम से बचने के लिए पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।