अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने शहर की बस सेवाओं, AMTS और BRTS में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब पास लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि AMC ने i Pass Ahmedabad नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है।
यह ऐप छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए बड़ी सुविधा बनकर सामने आया है। इस ऐप में दो विकल्प उपलब्ध हैं - e-Pass और Physical Pass। e-Pass चुनने वाले यात्री अपने मोबाइल में दिखाए जाने वाले डिजिटल पास से ही बस में सफर कर सकेंगे, जबकि Physical Pass लेने वालों को ऑनलाइन आवेदन के बाद AMTS कार्यालय से हार्ड कॉपी मिलेगी।
छात्रों के छह महीने के पास की फीस 400 रुपये और छात्राओं के लिए 350 रुपये तय की गई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन के लिए मात्र 78 रुपये में दो वर्षों का पास उपलब्ध कराया जा रहा है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विज़न के तहत i Pass Ahmedabad ऐप शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक स्मार्ट, तेज़ और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है, जिससे अहमदाबाद में रोज़ाना 823 AMTS और 333 BRTS बसों का उपयोग करने वाले लाखों लोगों को अब बड़ी राहत मिल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।