बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री—तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश—और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख भी मौजूद रहे। इसके अलावा अगले साल होने वाले असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की एक्शन प्लान पर भी विचार किया गया।
सांसद गौरव गोगोई ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधते हुए उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और कुशासन के मामलों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से विवादित घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनका जवाब असम सरकार नहीं दे पा रही है। कांग्रेस इस बैठक के जरिए केंद्र और राज्यों में अपनी विपक्षी भूमिका को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।