प्रयागराज में माघ मेला 2026 का शुभारंभ ,लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी
(India) प्रयागराज से, जहां माघ मेला 2026 का शुभारंभ हो गया है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पहला मुख्य स्नान हो रहा है। लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर टेंट सिटी बस चुकी है और 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं और पूजा-अर्चना में लीन हैं। यह मेला भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।