फेसबुक ने पेश किया एक नया सुविधाजनक फीचर सेव
(India) मोबाइल पर यह थोड़ा ज्यादा असुविधाजनक होता है। इस असुविधा की वजह से या उस वक्त जल्दबाजी की वजह से कई बार आप कुछ लिंक्स को सेव करके बाद में पढ़ना चाहते हैं, जिसके लिए अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। फेसबुक ने ऐसी ही चीजों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक फीचर 'सेव' पेश किया है।
फेसबुक दो साल से कर रही थी तैयारी
फेसबुक ने बाद में पढ़ने की सुविधा देने वाले स्टार्टअप स्पूल को दो साल पहले खरीदा था। इसकी टेस्टिंग तभी से शुरू हो गई थी।
क्या सेव कर सकते हैं
आप इस नए फीचर सेव के जरिए लिंक्स, जगहें, फिल्में, टीवी और म्यूज़िक को सेव कर सकते हैं। अगर आप दोस्तों से इसे शेयर नहीं करेंगे, तो सेव की गई चीजें केवल आप ही देख पाएंगे।
एक बार सेव करिए, कहीं भी देखिए
आप एक बार सेव की गई चीजों को कहीं भी, कभी भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल में 'मोर' टैब पर क्लिक करना पड़ेगा। यह वेब पर फेसबुक में बाईं तरफ आपको दिखेगा। सेव किए गए आइटम कैटिगरी के हिसाब से दिखेंगे। आप इन्हें दाईं तरफ स्वाइप करके अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं या आर्काइव लिस्ट में डाल सकते हैं।
सेव करके भूल गए तो...
आप जिन चीजों को सेव करेंगे, वे आपकी न्यूज़ फीड में दिख सकती हैं, ताकि अगर आप उन्हें सेव करके भूल गए हैं, तो आपको याद आ जाए।
फेसबुक ने बताया है कि सेव आने वाले कुछ दिनों में ऐंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर हर किसी के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि लिंक्स या कॉन्टेंट सेव करके बाद में पढ़ने के लिए पॉकेट जैसे कई ऐप पहले से मौजूद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।