(India)
सैमसंग गैलक्सी स्टार 2 प्लस ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 480x800 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.3 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 3 मेगापिक्सल कैमरा है। इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। बैटरी 1800mAh की है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। 138 ग्राम वजन वाले इस स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 129.7x65.9x9.4 मिलीमीटर है। यह काले और सफेद रंग में मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।