आरपीएमटी का परीणाम जारी.......दौसा के शिवकुमार ने किया टॉप
(India) आरपीएमटी 2014 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। दौसा के शिवकुमार शर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जयपुर के ऋषभ गुप्ता रहे है। कोटा की पूर्वजा भदौरियों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जयपुर के सांगानेर की विशाखा चौथे स्थान पर रही। जयपुर के मालवीय नगर की मृणाल चौधरी पांचवे...भरतपुर के दिवांक अग्रवाल छठे....जयपुर शास्त्रीनगर की अदिती अग्रवाल ने सातवां स्थान हासिल किया। वहीं जयपुर के अक्षत बंगा आठवे नंबर पर रहे। जयपुर के जवाहर नगर की आयुषी ने नवां और राजापार्क के प्रियम अजमेर ने दसवां स्थान हासिल किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।