फ्लाइंग कॉस्ट में कमी लाने के लिए सरकार की योजना न्यूनतम जरूरी सुविधाओं से लैस छोटे एयरपोर्ट्स बनाने की है। ऐसे एयरपोर्ट्स दिल्ली और मुंबई की अल्ट्रामॉडर्न फैसिलिटी वाले एयरपोर्ट्स की तरह नहीं होंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के ब्लू प्रिंट के मुताबिक छोटे शहरों में इन एयरपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा, जिनमें कन्वेयर बेल्ट, अराइवल लाउंज और एसी जैसी फैसिलिटी नहीं होंगी। लगेज को भी मैन्युली ही चेक किया जाएगा। वहीं एक ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर से कई एयरपोर्ट्स को ऑपरेट किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।