कंपनियों की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सिंडिकेट बैंक के सीएमडी एसके जैन पर सीबीआइ का शिकंजा कस गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार सीबीआइ ने जैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच एजेंसी ने जैन के खिलाफ दो एफआइआर दर्ज की हैं। सीबीआइ ने जैन, भूषण स्टील के एमडी नीरज सिंघल और प्रकाश इंडस्ट्रीज के सीएमडी वेदप्रकाश अग्रवाल समेत 11 लोगों को दोनों एफआइआर में आरोपी बनाया है। एफआइआर के बाद देश भर में मारे गए छापे में सीबीआइ ने जैन के घर से 21 लाख रुपये नकद, एक करोड़ 68 लाख रुपये के सोने के जेवर और 63 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट बरामद किए हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने चल-अचल संपत्तियों के अहम दस्तावेज बरामद होने का दावा किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।