(India)
भाजपा की दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि हमें दुनिया के ताकतवर देशों के साथ वार्ताओं में मजबूत रूख दिखाना होगा। ‘यदि हमने पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों पर ही ध्यान दिया होता तो हमारे छोटे किसानों का हित संकट में पड़ जाता।’ खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर भारत के कड़े रख की वजह से इस सप्ताह जिनीवा में डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल हो गई है। जेटली ने कहा, ‘हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। हमारे ऊपर काफी दबाव है, लेकिन सरकार ने फैसला किया है कि वह सभी वार्ताओं में शामिल होगी लेकिन गरीब किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगी। जेटली ने कहा कि देश में छोटे किसान काफी संकट में जीवनयापन करते हैं। ‘उन्हें खेती के लिए कर्ज लेना पड़ता है, लेकिन कई बार ऋण न चुका पाने की वजह से वे आत्महत्या कर लेते हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।