10 सीटों पर होनेवाले विधानसभा उपचुनाव के लिये थम गया चुनाव प्रचार.......
(BIHAR, India) विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार थम गया। साथ ही संबंधित जिलों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। राजनगर (सु.), छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, मोहनिया, नरकटियागंज, जाले, परबत्ता, भागलपुर और बांका सीट पर 21 अगस्त को वोटिंग होगी। मतगणना 25 अगस्त को होगी।चुनाव में 94 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 2422 बूथ बनाए गए हैं। 808 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। 129 वीडियो कैमरा, 796 डिजिटल कैमरा का उपयोग होगा। 165 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार उपचुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 60, बीएमपी की 30 कंपनी के अलावा जिला पुलिस बल के 6 हजार सिपाही और 1962 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिन जिलों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं, वहां के 40 फीसदी पुलिस बल का उपयोग किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।