(Aklera, Jhalawar)
झालावाड़ में एक बार फिर पुलिस की मौजूदगी में अदालत परिसर में कैदियों के गुटों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। झालावाड़ कारागार में कैदियों को पुलिस वैन में पेशी के लिए लाया जा रहा था। इसी दौरान अदालत परिसर में ही वैन में 3 कैदियों ने विचाराधीन कैदी कुलदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे कुलदीप को गंभीर चोटेें आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घायल कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।