वसु सरकार की महत्वाकांशी भामाशाह योजना हो रही है अव्यवस्थाओं की शिकार
(Dausa, Rajasthan) दौसा के बांदीकुई में लगाए गए भामाशाह कार्ड योजना के शिविर के दौरान ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने पंडितपुरा में लगे शिविर में अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सैंकड़ों ग्रामीणों ने अव्यवस्थाओं और कार्ड नहीं बनने को लेकर विरोध जताया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों से समझाइश की। जिससे उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। बाद मंे मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।