इन 10 घरेलू TIPS से चमकती रहेगी आपकी त्वचा
(India) दरअसल, हमें अपना डाइट चार्ट मौसम के हिसाब बनाना चाहिए, क्योंकि जो हम खाते हैं, उसी का असर हमारी स्किन पर दिखता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने के लिए स्किन की देखभाल बेहद ज़रूरी है। बाज़ार में उपलब्ध कैमिकल वाले स्किन प्रोडक्ट्स यूज़ करने से हर कोई घबराता है, इसलिए आज हम आपको 10 घरेलू टिप्स दे रहे हैं, जिनसे चमकती रहेगी आपकी त्वचा।
1.खूब पानी पिएं
सबसे पहले आप पानी पीने की आदत डालें और जितना हो सके पानी पिएं। एक दिन में कम से कम 10 गिलास पानी तो पीना ही चाहिए। पानी की कमी से त्वचा रूखी होने लगती है और त्वचा की चमक कम होने लगती है।
2. नियमित फल खाएं
आप रोज़ एक फल ज़रूर खाएं, क्योंकि दिन में एक फल खाने से आपकी प्रोटीन और विटामिन की कमी पूरी होती है। स्किन को फ्रेश रखने के लिए आप सुबह नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे पेट साफ रहेगा और आपकी त्वचा भी हेल्दी रहेगी।
3.फेस पर एलोवेरा लगाएं
एलोवेरा त्वचा के लिए एक तरह का वरदान है। सोने से पहले या सुबह अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाएं। मार्केट में आपको एलोवेरा जूस के फॉर्म में भी मिलता है। इसके रस को पानी में मिलाकर पिएं।
4. हफ्ते में दो बार फिश खाएं
अपनी डाइट में प्रोटीनयुक्त चीज़ों को शामिल करें। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो हफ्ते में दो बार फिश ज़रूर खाएं। फिश में औमेगा 3 होता है, जो आपकी बॉडी के लिए ज़रूरी है।
5.पपीता खाएं
पपीते में काफी सारे प्रोटीन और विटामिन सी के गुण मौजूद हैं, इसलिए रोज़ पपीता ज़रूर खाएं। एक स्टडी के अनुसार पपीता त्वचा को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा यह यूवी किरणों से खराब हुए डीएनए को रिपेयर करने में भी मदद करता है।
6.डाइट में गाजर को ज़रूर शामिल करें
गाजर को भी अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इसमें केरोटनाइड्स,बेटा केरोटीन और लाइकोपीन होता है। ये त्वचा को यूवी किरणों से बचाते हैं।
7. हेल्दी डाइट लें
इन सबके अलावा, आप सोयाबीन दूध,पालक,नट्स,स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ अन्य मौसमी फल और हरी सब्ज़ियों को नियमित रूप से डाइट में शामिल करें। स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाने में सावधानी रखनी बेहद ज़रूरी है, नहीं तो आप बाज़ार में उपलब्ध कितने भी प्रोडक्ट्स यूज़ करें, आपकी चमक फीकी ही रहेगी।
8. ग्रीन टी पिएं
अगर आप चाय के शौकीन हैं और दिन भर की थकान उतारने के लिए आप कई बार चाय पीते हैं, तो अच्छा रहेगा कि आप ग्रीन टी पीना शुरू करें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। इससे स्किन टाइट रहती है और फेस पर झुर्रियां भी कम होती हैं। चाय या कॉफी की जगह आप दिन में दो बार ग्रीन टी पिएं
9.स्कीन को चमकदार बनाने के लिए फिश खाएं
अमेरिका कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशन में छपे एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार जो लोग नियमित तौर पर फिश खाते हैं और ग्रीन टी पीते हैं, उनकी स्किन जल्दी ढीली नहीं पड़ती और त्वचा पर झुर्रिया भी जल्दी नहीं आतीं। इसका कारण फिश में पाए जाने वाला औमेगा-3 फैटी एसिड है।फिश में फैटी एसिड होने की वजह से झुर्रिया नहीं आतीं।
10. खाने में ब्राउन राइस खाएं
ब्राउन राइस को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ब्राउन राइस से त्वचा में पानी की कमी नहीं आती और डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है। ब्राउन राइस से स्किन चमकदार और हेल्दी रहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।