(JHARKHAND, India)
माओवादियों ने झारखंड के लातेहार जिले में रेलवे ट्रैक को बम धमाके से उड़ा दिया। विस्फोट की चपेट में एक कोयला लदी मालगाड़ी भी आ गई, जिसकी 22 बोगियां पटरी से उतर गईं। धमाके में दो सौ मीटर दूरी तक रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। वारदात की जिम्मेेदारी प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने ली है। घटना सोमवार सुबह करीब सवा दो बजे सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर लातेहार और बेंदी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 220/27 हुई। धमाके की चपेट में आई मालगाड़ी खलारी कोल साइडिंग से कोयला लेकर अदानी पावर प्लांट (राजस्थान) जा रही थी। घटना के बाद अप व डाउन लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।