(JHARKHAND, India)
उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप के गठन और टंडवा के उप प्रमुख बबलू मुंडा की हत्या की सुपारी देने के आरोप लगने के बाद कृषि मंत्री योगेंद्र साव को अपना पद छोड़ना पड़ेगा. कांग्रेस के उच्चस्तरीय सूत्र के अनुसार, पार्टी योगेंद्र साव से इस्तीफा मांगेगी. उनसे सोमवार को ही इस्तीफा मांगा जा सकता है. कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को योगेंद्र साव के खिलाफ एक्शन लेने को कह दिया है. उल्लेखनीय है कि दो सितंबर को गिद्दी के चुंबा गांव से हजारीबाग जिले की पुलिस ने उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था. राजकुमार ने पुलिस को बताया था कि मंत्री योगेंद्र साव ने ही उग्रवादी संगठन का निर्माण किया था. इसके लिए पैसे और हथियार दिये थे. राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि मंत्री योगेंद्र साव ने ही टंडवा के उप प्रमुख व कोयला ट्रांसपोर्टर बबलू मुंडा की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।