रांची में भाजपा का कार्यकर्ता समागम...भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फूंका झारखंड भाजपा में नव प्राण
(JHARKHAND, India) रांची के प्रभात तारा मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के सभा आला नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब झारखंड में हेमंत सोरेन की अपराधी सरकार को हम गद्दी पर अब और बैठने नहीं देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लए सब लोग सड़क पर उतर संघर्ष करें। इस क्रम में अगर सबको जेल भी जाने की जरुरत पड़े तो सब लोग जेल भी जाएंगे। सिन्हा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 81 में से 70 सीटें जीतने का लक्ष्य हम रख सकते हैं। कार्यक्रम को अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।