(Aklera, Jhalawar)
झालावाड में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते है जुआ खेलते और डांस करते 7 युवतियों और 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में देर रात कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकीम बेग की आरा मशीन की फैक्ट्री पर ये गोरख धंधा संचालित हो रहा था। जिसमें खुद कांग्रेस नेता भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकडी गई सभी लडकिया जयपुर के चांदपोल से बुलाई गई थी । साथ ही पकड़े गए 17 लोग भी रसूखदार परिवारों के है कोतवाली पुलिस की ये कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है पुलिस ने मोके से 67 हजार रुपये नगद सहित 10 लग्जरि वाहन भी जब्त किए है पुलिस इस पुरे मामले में जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।