(Buhana, Jhunjhunun)
सूरजगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्यासी डॉ.दिगम्बर सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुहाना में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने जनता को आश्वासन दिया कि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी योजना को हमारी सरकार बंद नहीं करेगी बल्कि उसमें सुधार ही करेगी और सरकार महिलाओं और युवाओं को मद्देनजर रखते हुए और भी कई योजनाओं की शुरूआत करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने जो घोषणाएं और वादे किये थे उन्हें हम हर हाल में पूरा करेगें। उन्होंने शिक्षा विभाग में किए गए एकीकरण के बारे में बोलते हुए बताया कि एकीकरण के दौरान किसी भी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि उसकी आदर्श खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मजबूती के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकार जो भामाशाह योजना चला रही है। उसमें महिला ही घर की मुखिया होगी। जनसभा में भाजपा प्रत्यासी के बारे में बोलते हुए कहा कि जो समस्याएं सुरजगढ की जनता के बीच हैं उनका समाधान तो डॉ. दिगम्बर सिंह ही खुद ही हल करने में सक्षम हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।