कश्मीर बाढ़ : बादामीबाग छावनी से बचाए गए 1400 लोग
(JAMMUandKASHMIR, India) झेलम नदी का तटबंध टूटने से श्रीनगर में छावनी क्षेत्र के साथ ही शिवपुरा और इंद्रानगर इलाकों में 18 फुट की उंचाई तक पानी भर गया है। रक्षा प्रवक्ता, जम्मू, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि बादामीबाग छावनी से सुरक्षित निकाले गए 1,400 सैन्यकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों में छावनी शिविर में रह रहे 120 बच्चे, बाढ़ प्रभावित जगहों पर रह रहे 900 सैन्यकर्मी और 380 परिजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सेना की बाढ़ राहत टुकड़ियां निरंतर काम कर रही हैं और अपनी जान की परवाह किए बिना बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रही हैं।
मेहता ने बताया कि घाटी के 80 गांवों को सहायता, भोजन के पैकेट और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मकानों की दूसरी, तीसरी मंजिलों या छतों पर लोगों के फंसे होने के मद्देनजर रात में भी अभियान जारी रखने की सेना की योजना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।