जम्मू-कश्मीर में एनडीआरएफ ने बचाए 5200 से अधिक लोग
(JAMMUandKASHMIR, India) एनडीआरएफ के दिल्ली स्थित नियंत्रण कक्ष के अनुसार प्रभावित इलाकों में बल की 17 टीम और 118 नौकाएं सेवा में लगाई गई हैं। सरकार ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में लगीं एनडीआरएफ की टीमों ने अब तक 5,246 से लोगों को बचाया है। इनमें 5,223 कश्मीर से और 23 लोग जम्मू से बचाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ ने जम्मू क्षेत्र में 13 शव भी बरामद किए। एनडीआरएफ को राहत एवं बचाव कार्य में शामिल हुए चार दिन हो गए हैं। 700 से अधिक राहत कर्मियों की 17 टीम पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में निरंतर काम कर रही हैं। ये टीमें जीवनरक्षक उपकरणों से लैस हैं। इसने कहा कि राहत अभियान पर नजर रखने के लिए स्थल पर दो उप महानिरी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।