कब्ज में उपयोगी है दानामेथी
(India) कब्ज में फायदेमंद
दानामेथी की सब्जी में अदरक, व गर्म मसाला प्रयोग कर खाने से निम्न रक्तचाप और कब्ज में फायदा होता है।
पोषक तत्व
दानामेथी में फॉस्फेट, लेसिथिन और न्यूक्लिओ अलब्यूमिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो इसे उपयोगी बनाते हैं।
पाचन क्रिया रखे दुरूस्त
इसमें मौजूद पाचक एंजाइम पेंक्रियाज को अधिक क्रियाशील बनाते हैं। इससे पाचन क्रिया आसान हो जाती है।
डायबिटीज में राहत
रोजाना एक चम्मच दानामेथी पाउडर पानी के साथ फांकने से न केवल डायबिटीज में राहत मिलती है। हरी मेथी रक्त में शुगर को कम कर देती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद होती है।

जोड़ों के दर्द में उपयोगी
सुबह-शाम 1-3 ग्राम दानामेथी पानी में भिगोकर चबाकर खाने से जोड़ में दर्द नहीं होता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।