ग्लोइंग स्किन की सीक्रेट बातें
(India) स्मोकिंग से होने वाला स्ट्रेस और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के हानिकारक केमिकल्स स्किन के लिए हार्मफुल होते है, कॉस्मेटिक स्किन एक्सपर्ट डॉ जयश्री शरद ने अपनी पुस्तक में बताया कि कैसे आप अपनी स्किन को दे सकते हैं दमकता निखार.

ग्लोइंग स्किन के कुछ इम्पार्टेंट फैक्ट

- अगर आपके आंखों के नीचे सूजन है तो यह सोने से पहले अधिक पानी पीने या तकिए पर फेस करके सोने से होता है,

- अगर आपके डार्क पोर है तो विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है,

- अगर आपका चेहरा लाल, गर्म और हथेलियां गीली रहती हैं तो यह हाइपर थाइराड के लक्षण होते है.

- अगर आपके स्किन पर लाइनिंग और झुर्रियां हैं तो इसका मेन रिजन स्मोकिंग है.

- स्मोकिंग डार्क सर्कल्स और डार्क लिप्स के लिए भी रिस्पांसिबल होता है.


ग्लोइंग स्किन के उपाय

- अपनी स्किन से जुड़ी किसी भी बात को नजरऩंदाज न करें.

- इसकी रेगुलर देखभाल करें और समय- समय पर अपने फेस को फेस वॉश से धोएं.

- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टोनर का उपयोग करें.

- एक अच्छे सन स्क्रिन का यूज करें और सोते समय मॉश्चराइज़र क्रीम का उपयोग करें.

- नियमित रूप से व्यायाम करें, व्यायाम आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों के टोन में सुधार करता है.

- व्यायाम, मेडिटेशन या योग के रूप में गहरी सांस लेना भी लाभदायक होता है,

-सूखी त्वचा होने पर हॉट शॉवर और लम्बें समय तक नहाने से बचें.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।