इन टिप्स से रखें अपने दिल का ख्याल
(India) फल और सब्जियां: एक स्वस्थ जीवन के लिए रोजाना कम से कम 5 बार ताजे फल व सब्जियां लें।
नमक कम कर दें: डिनर टेबल से नमक की डिब्बी हटा दें। भोजन में एक्स्ट्रा नमक यानी अधिक सोडियम से हायपरटेंशन होता है। रोजाना 2400 मिलीग्राम से अधिक सोडियम न लें यानि दिन भर में सवा चम्मच नमक लें।
वॉक करें: दिल के लिए चलने की आदत फायदेमंद होगी। आप जितने कदम चलेंगे आपके दिल का बैलेंस उतना अच्छा होगा। लिफ्ट की बजाए सीढियों का उपयोग: आप जितना ऊपर की ओर जाएंगे ब्लडप्रेशर उतना नीचे जाएगा। यानी स्वस्थ जीवन के लिए सीढीयां चढ़ें, लिफ्ट नहीं।
एक्सरसाइज: एक्सरसाइज की धीमी शुरूआत करें। सप्ताह में पांच बार 30 मिनट तक की गतिविधियां करें। इतना करने के लिए 15 मिनट के दो सेशन या 10 मिनट के तीन सेशन अलग अलग करें। भोजन करने के तुरंत बाद तो एक्सरसाइज बिल्कुल ना करें। अगर मौसम गर्म है या उमस भरा है तो व्यायाम न करें। व्यायाम से पहले थोड़ा वार्म अप जरूर करें और एक्सरसाइज के बाद भी बॉडी को थोड़ा ठंडा होने दें।
संतुलित आहार: कम फैट वाली चीजें खाएं और बैलेंस डाइट लें।
नियमित मेडिकल जांच: अपना लिपिड प्रोफाईल, ब्लड शुगर लेवल व ब्लड प्रेशर नियमित रूप से जांच कराएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।