जिम में एक्सरसाइज़ के दौरान इन 5 बातों का ख्याल रखें
(India) सर्दियों का मौसम जोर पकड़ने ही जा रहा है। ऐसे मौसम में आमतौर पर आलस्य बढ़ने लगता है। इससे कई बार हम एक्सरसाइज़ के प्रति लापरवाह भी होने लगते हैं, जबकि इस मौसम में जिम में वर्कआउट करना अधिक जरूरी हो जाता है। इस मौसम में पसीना कम आता है, हम फूडी भी ज़्यादा हो जाते हैं, क्योंकि भूख बढ़ जाती है। यही नहीं, हमारी मूवमेंट पर भी फर्क पड़ता है। इन सभी कारणों से वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में, जिम जाने वालों के लिए उसे नजरअंदाज करना या पूरी तरह से बंद करना उचित नहीं। हां, कुछ बातों का ध्यान रख कर जिम में एक्सरसाइज़ के समय सर्दी के दुष्प्रभावों से बचते हुए उसे नियमित रखा जा सकता है।
1-जरूरी है
कुछ लोग सर्दियां शुरू होने पर जिम जाना बंद कर देते हैं और जब सर्दियां खत्म होने लगती हैं, तब फिर से वर्कआउट शुरू कर देते हैं। अगर आप जिम जाते रहे हैं तो वर्कआउट पूरी तरह बंद करना बिल्कुल सही नहीं। सर्दियों में भी जिम में वर्कआउट नियमित रूप से करना चाहिए। अगर आप ज़्यादा जिम नहीं जा पा रहे हैं तो भी हफ्ते में कम से कम चार दिन और करीब डेढ़ घंटे जिम में एक्सरसाइज़ जरूर करें।
2-अनिवार्य है एक्सरसाइज़
सर्द मौसम में कैलोरी स्वाभाविक रूप से लोग ज्यादा कैलोरी लेने लगते हैं। इससे फैट बढ़ने लगता है। इसलिए हमें एक्सरसाइज़ में रनिंग, वेट ट्रेनिंग और कार्डिओ शामिल करना चाहिए। खासकर कार्डिओ तो ज़्यादा से ज़्यादा करना चाहिए। रनिंग के लिए ध्यान रखना चाहिए कि सुबह-सुबह खुले इलाके, जैसे पार्क आदि में रनिंग न करें, क्योंकि बाहर के टेंप्रेचर का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यही नहीं, डेली रूटीन में भी चलने-फिरने और घूमने वाली एक्टिविटीज शामिल होनी चाहिए।
3-पहनावे के प्रति सावधानी
हम आकर्षक दिखने के लिए पार्टी आदि में तो पहनावे के प्रति सजग रहते हैं, लेकिन एक्सरसाइज़ के समय नहीं। खासकर, आजकल के मौसम में व्यायाम के लिए भी हमें पहनावे का ध्यान रखना चाहिए। वर्कआउट के समय हमारा शरीर गर्म हो जाता है, इसलिए उस दौरान या उससे पहले और बाद में हमारी क्लोदिंग सही होनी चाहिए। बकौल फिटनेस ट्रेनर, जिम में एक्सरसाइज़ के लिए जाते समय इन लाइन से आ, उट लाइन तक हमें अपने कपड़ों पर ध्यान देना चाहिए। प्रॉपर कपड़े पहनने चाहिए, जिससे एक्सरसाइज़ करने में सहूलियत हो और टेंप्रेचर की वजह से परेशानी न हो। यह मौसम सिर पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है, इसलिए जिम आते-जाते समय सिर अच्छी तरह से ढका होना चाहिए। इसके लिए विंटर कैप का इस्तेमाल करें। इससे आप सर्दियों में होने वाली बीमारियों, जैसे खांसी, जुकाम, सिर दर्द, नाक व कान दर्द आदि परेशानियों से बच सकेंगे। अक्सर लोग कार खुले में खड़ी करके उसी में जैकेट, कोट आदि छोड़ कर जिम जाते हैं और जिम में एक्सरसाइज़ करने के बाद ठंड में बाहर निकलकर अपने व्हीकल तक पहुंचने के बाद जैकेट आदि पहनते हैं। इससे उन्हें बीमारियों के चपेट में आने का खतरा रहता है। इसलिए जिम में पहुंच कर ही जैकेट आदि उतारें और व्यायाम के बाद जैकेट, कैप आदि पहन कर ही बाहर निकलें।
4-जिम जाने का समय
इस मौसम में जिम जाने के लिए कोई निश्चित समय नहीं है। आप अपनी सहूलियत के अनुसार जिम जा सकते हैं। जरूरी है कि आपका शरीर रिलैक्स हो। खासकर सर्दियों में पूरा आराम करने के बाद ही वर्कआउट के लिए जाएं। अक्सर समय कम होने पर हम जिम में वर्कआउट के बाद तुरंत बाहर निकल जाते हैं। यह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। हैवी वर्कआउट के बाद थोड़ी देर आराम करने के बाद ही जिम से बाहर जाएं।
5-आहार के प्रति सजग रहें
जब फिट रहने की बात हो तो खान-पान का सही होना जरूरी है। सर्दियों में अपने आहार में सूप अधिक शामिल करें। जिम में एक्सरसाइज़ करने के बादल जूस पी सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।अमूमन सर्दियों में ठंडी चीजें आइसक्रीम, ठंडे पेय पदार्थ आदि के सेवन के लिए मना ही किया जाता है। ध्यान रखें कि जिम से निकलने के तुरंत बाद ऐसे ठंडी चीज़ों का सेवन बिल्कुल न करें। जिम में एक्सरसाइज़ करने के बाद आपके शरीर का तापमान काफी बढ़ा हुआ होता है, इसलिए करीब एक घंटे बाद ही ठंडी चीजों का सेवन करें। ऐसा नहीं करने से आपको गले संबंधी समस्या या नजले, जुकाम आदि की शिकायत हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।