फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग एक अनचाहे कानूनी दांव-पेंच में फंस गए हैं। उन्हें अपनी कंपनी में आधी हिस्सेदारी का फर्जी दावा करने के मामले में आरोपी पॉल सेगलिया से इस बारे में हुए इलेक्ट्रानिक पत्राचार और अन्य दस्तावेज बचाव पक्ष के वकील को सौंपने के लिए कहा गया है। अमेरिका की एक अदालत ने सेगलिया के बचाव में पेश वकील राबर्ट रॉस फॉग की अर्जी पर जुकरबर्ग को यह निर्देश दिया है। राबर्ट के मुवक्किल सेगलिया का दावा है कि हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उसने फेसबुक शुरू करने के लिए पचास फीसद के मालिकाना हक की शर्त पर अपने सहपाठी जुकरबर्ग को 1,000 अमेरिकी डॉलर (62 हजार रुपये) दिए थे। हालांकि उसकी इस बारे में दाखिल याचिका को एक अमेरिकी अदालत ने 2010 में ही खारिज कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।