लाल मस्जिद मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ हाई कोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में सत्र न्यायालय द्वारा अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त करने की याचिका शुक्रवार को दायर की। इस्लामाबाद हाई कोर्ट में उनकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई की संभावना है। डॉन के मुताबिक मुशर्रफ की ओर से उनके वकील मलिक तारिक ने याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि पुलिस लाल मस्जिद हत्याकांड की पूरी जांच कर पूर्व राष्ट्रपति को निर्दोष बता चुकी है। इसके अतिरिक्त जनरल मुशर्रफ मेडिकल बोर्ड के सामने भी उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच करा चुके हैं। ऐसे में उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट निरस्त किया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।