यमन से निकाले गए 11 भारतीय पाकिस्तान पहुंचे
(International)
यमन से निकाले गए 11 भारतीयों को विशेष विमान से नई दिल्ली भेजने की पाकिस्तान की पेशकश भारत ने स्वीकार कर ली है। ये नागरिक बुधवार को कराची से रवाना होंगे। ये लोग 171 पाकिस्तानियों के साथ पाक नौसेना के जहाज से मंगलवार को कराची पहुंचे थे। इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इन्हें घर पहुंचाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने की पेशकश की थी। सूत्रों ने बताया कि इन भारतीयों से मिलने के लिए भारतीय उच्चायोग की एक टीम कराची बंदरगाह पर मौजूद थी। इन लोगों को यमन के दक्षिण-पूर्व शहर अल मुकल्लाह से सुरक्षित निकाला गया है। पिछले सप्ताह भारत ने भी यमन के अल हुदायदाह शहर से पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित निकाला था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।