पाकिस्तान को हेलीकॉप्टर बेचेगा अमेरिका
(International)


अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान को करीब एक अरब डॉलर के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मिसाइल और दूसरे रक्षा उपकरण बेचने को मंजूरी दी है। ये हथियार उसे आतंकरोधी अभियान में मदद के नाम पर देने की बात कही गई है। इस सौदे पर अमेरिका ने दलील दी है कि इससे क्षेत्रीय रक्षा संतुलन पर फर्क नहीं पड़ेगा। डिफेंस सेक्यूरिटी कोआपरेशन एजेंसी ने कांग्रेस को सूचित किया कि एएच-1जेड वाइपर लड़ाकू हेलीकॉप्टर, एजीएम-114आर हेलफॉयर मिसाइलें और दूसरे उपकरणों की बिक्री प्रस्तावित है। यह सौदा 95.2 करोड़ डॉलर (करीब 5924 करोड़ रुपये) का है। एक बयान में एजेंसी ने बताया, श्हेलीकॉप्टरों और मिसाइलों की प्रस्तावित बिक्री से पाकिस्तान को आतंकरोधी अभियान में मदद मिलेगी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।