प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस के पक्ष में लडते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले लगभग 10 हजार भारतीय जवानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो शहीदों को श्रद्धांजलि देने फ्रांस स्थित इस युद्ध स्मारक आए। मोदी न्यूवे शपेल स्थित शहीद स्मारक गए और श्रद्धासुमन अर्पित किए. यहां स्मारक के अधिकारियों ने उन्हें इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने यहां आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘शहीद होने पर स्वर्ग मिलेगा. विजयी होने पर संसार का आनंद मिलेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।