जर्मनी दौरे के बाद कनाडा पहुंचे पीएम मोदी
(International)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में बुधवार लगभग सुबह चार बजे कनाडा की राजधानी ओटावा पहुंचे। यहां हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीते 42 सालों में कनाडा के दौरे पर जाने वाले वो पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आज दोपहर को पीएम मोदी अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर से लंच के दौरान मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह टोरंटो व वैंकुवर भी जाएंगे जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।