अगले पांच वर्ष तक यूरेनियम की आपूर्ति करेगा कनाडा
(International)

कनाडा एक समझौते के तहत भारत के परमाणु संयंत्रों को इस वर्ष से अगले पांच वर्ष की अवधि के लिए यूरेनियम की आपूर्ति करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और आपसी विश्वास के एक नए युग का सूत्रपात बताया है। प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के बीच बुधवार को व्यापक बातचीत के बाद हुए इस समझौते के तहत कैमेको कारपोरेशन भारत को पांच वर्षों तक 3000 मीट्रिक टन यूरेनियम की आपूर्ति करेगा जिसकी अनुमानित कीमत 15 अरब 82 करोड़ रुपए है। रूस और कजाखिस्तान के बाद कनाडा भारत को यूरेनियम देने वाला तीसरा देश है। यह आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की सुरक्षा मानकों के तहत है।कनाडाई प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारे परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए कनाडा से यूरेनियम आपूर्ति का समझौता द्विपक्षीय सहयोग के नए युग की और आपसी विश्वास के नए स्तर की शुरुआत है। इस समझौते से स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग कर भारत अपने विकास को मजबूत करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।